मशहूर शायर राहत इंदौरी निधन से कला-जगत में शोक की लहर है |

दबंग भारत न्यूज़ :- मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 70 साल के थे। राहत ने मंगलवार सुबह खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अरबिंदो हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि डोसी के अनुसार, राहत को लगातार तीन हार्ट अटैक आए थे।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
उनके निधन से कला-जगत में शोक की लहर है।
राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं। दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।
डॉ. कुमार विश्वास ने उनके निधन पर दुख जताया।

उन्होंने उसी ट्वीट में अपने फैन्स से एक गुहार लगाई और कहा, ‘एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।






