बस्ती में कोरोना वायरस के चार और पॉजिटिव पाए गए हैं
बस्ती में कोरोना वायरस के चार और पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी कोरोना पॉजिटिव मृतक हसनैन अली के मौसेरे व ममेरे भाई-बहन हैं। यह जानकारी रविवार देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मिली रिपोर्ट के बाद कोरोना मामलों के नोडल ऑफिसर एसीएमओ डॉ फकरेयार हुसैन ने दी। अब जिला प्रशासन इन चारों के आधार पर आगे की कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है।
- अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
- शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान
- 2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान
- आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार हसनैन अली की मौसी की दो लड़कियां सूफियान और राफियान पुत्री अजमतउल्लाह निवासी तुरकहिया तथा मामा खुर्शीद अहमद का बेटा मो.अयूब और बेेेेटी गुलशफा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब तक हसनैन और उसके परिवार से संबंधित कुल 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 13वां हसनैन अली का इलाज कराने में मदद करने वाला गिदही खुर्द का सिराज अहमद है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए इन चारों भाई बहनों को मेडिकल कॉलेज बस्ती के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
हसनैन की फैमिली ट्री से लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब यह मांग उठने लगी है कि तुरकहिया मोहल्ले के सभी लोगों का सैंपल करा दिया जाए। हालांकि जिला प्रशासन पर इस बात के लिए भी उंगलियां उठ रही हैं कि हसनैन के करीबी रिश्तेदारों तक को खोजने में 10 दिन से अधिक का समय लग गया। बावजूद अभी तक उनके हाथ सभी तक नहीं पहुंच पाए हैं।







