महराजगंज के कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सबया में रविवार दोपहर छत पर सरिया रखते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में इस युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
सबया के उत्तर टोला निवासी 19 वर्षीय रितेश पांडेय रविवार को दोपहर बाद अपने घर की छत पर चढ़कर सरिया रखवा रहा था। इसी बीच एक सरिया रितेश के घर के सामने से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया। सरिया रितेश के हाथ में होने की वजह से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा।
आनन-फानन में परिजन उसे सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







