Lok sabha Chunav: दो वोटर कार्ड रखने के AAP के आरोप पर गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी और क्रिकेटर गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी कार्ड

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी और क्रिकेटर गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का दावा करते हुए पुलिस में उनके खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी। इस पर जब बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर से न्यूज एजेंसी एएनआई ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा। 

गौतम गंभीर ने कहा कि जब आपके पास कोई विज़न नहीं है और पिछले 4.5 वर्षों में कुछ नहीं किया है, तो आप इस तरह के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोपों पर फैसला चुनाव आयोग करेगा। जब आपके पास एक विजन है तो आप ऐसी नकारात्मक राजनीति नहीं करते हैं।

पूर्वी दिल्ली सीट से ‘आप’ उम्मीदवार नेता अतिशी मर्लेना ने दावा किया है कि गौतम गंभीर के पास दिल्ली के दो अलग क्षेत्र करोल बाग और राजेन्द्र नगर से उनके पास वोटर आईडी कार्ड्स थे। अतिशी ने दावा किया कि नॉमिनेशन फाइल करते वक्त रिटर्निंग ऑफिसर को दिए अपने हलफनामे में गंभीर ने “इस बात को छिपाए रखी कि करोल बाग में भी उनका वोट रजिस्टर्ड है। यह रिप्रजेंटेशन ऑफ द पीपुल एक्ट की धारा 125 ए के अंतर्गत दंडनीय है। जिसमें छह महीने तचक की कारावास की सजा हो सकती है।”

ट्वीटर पर अतिशी ने दो मतदाना सूचना के फोटोग्राफ्स ट्वीट किए हैं, जिसमें दो अलग क्षेत्र करोल बाग और राजिन्दर नगर में गौतम गंभीर का नाम रजिस्टर्ड है।

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 22 मार्च को बीजेपी ज्वाइन करते हुए कहा था- “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता ने उन्हें प्रभावित किया है।” 37 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा था- “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता से प्रभावित हूं… मैनें क्रिकेट में अपना योगदान किया है और उम्मीद करता हूं कि देश के लिए और ज्यादा कर पाऊं।” मंगलवार को गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर नामांकन से ठीक पहले रोड शो किया। बीजेपी ने यहां पर मौजूदा सांसद महेश गिरी की जगह गौतम गंभीर को चुनावी मैदान में उतारा है।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img