अखिलेश यादव बोले-‘विकास’पूछ रहा है, प्रधान जी कभी जनता की बात करेंगे या नहीं?

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी कभी जनता की बात करेंगे या नहीं? यादव ने शनिवार को कन्नौज में कहा था कि बीजेपी देश की सबसे झूठी पार्टी है। पूरे प्रदेश में महागठबन्धन की आंधी चल रही है। इस गठबन्धन से परिवर्तन होगा। जो बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है उसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से होगी।

अखिलेश ने ट्वीट करके कहा कि वो कभी विपक्ष की बात करते हैं, कभी विदेशी दुश्मन की और कभी अपने मन की। इन सबके नाम पर वो ताली पीटकर नाटक करते हैं, लेकिन कभी अपने काम पर ताली क्यों नहीं बजाते? इस बार उन्होंने ‘अच्छे दिन’ का नारा क्यों त्याग दिया?

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग काम नहीं करते हैं सिर्फ जनता को गुमराह करते हैं। भाजपा के नोटबंदी और जीएसटी से जनता की बबार्दी हुई है। अब लोग भाजपा का हिसाब करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा जब हारने लगते हैं तो जाति की बात करने लगते है। चुनाव में जाति-धर्म की बात करना दशार्ता है कि भाजपा के दिन गिने चुने रह गए हैं। विकास की जगह जाति-धर्म की बात करने का क्या औचित्य है। भाजपा हार रही है इसलिए अपने मुददे बदल रही है लोकसभा चुनाव गठबन्धन के पक्ष में है। 2019 के चुनाव को जनता ने अपना चुनाव मान लिया है। 

उन्होंने कहा भाजपा सरकार जातीय जनगणना क्यो नही करती है ताकि संख्या के अनुपात में सबकी भागीदारी हो सके। सामाजिक न्याय की भावना से भाजपा का बैर है। यह चुनाव सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन की दिशा तय करेगा।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img