कम्बाइन मालिक यह कहकर धान की फसल नहीं काट रहे हैं
महराजगंज के जंगल दुदही उर्फ चेहरी के लोग कम्बाइन से धान की कटाई की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को पत्रक देकर कहा कि अब वे खेत में पराली नहीं जलाएंगे। कम्बाइन से फसल काटने की छूट दी जाय। कम्बाइन मालिक यह कहकर धान की फसल नहीं काट रहे हैं कि प्रशासन ने कम्बाइन से धान काटने पर रोक लगा दी है। कहा कि फसल नहीं कटा तो धान खेत में ही रह जाएगा।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
चेहरी गांव के संतकृपाल, राजाराम, महाजन चौधरी, रामरतन, सन्तराम, सुरेंद्र निषाद, ऋषिराज, सुनील समेत कई लोग कम्बाइन से कटाई का मुद्दा लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन देकर कहा कि हारवेस्टर कम्बाइन वाले धान की कटाई करना बंद कर दिए हैं। बता रहे हैं कि ऊपर का आदेश है कि कम्बाइन से धान नहीं काटा जाएगा।
कम्बाइन से काटने के बाद किसान पराली को खेत में जला दे रहे हैं। इन लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी कम्बाइन से धान की कटाई के बाद पराली को खेत में नहीं जलाएंगे। लेकिन कम्बाइन से धान की फसल काटने की छूट दी जाए। कहा कि ऐसा नहीं होता है तो खेत में ही धान की फसल सड़ जाएगी।






