महराजगंज: लॉकडाउन के दौरान नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को लाया गया सोनौली

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के नेपाली सीमा में फंसे सौ भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। यह सभी भारतीय नागरिक बीते चार दिनों से नेपाल के सीमा में फंसे हुए थे। इस दौरान उन्हें खाने, पीने, रहने सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

भारतीय नागरिकों के फंसने की जानकारी जनपद महराजगंज जिला प्रशासन को हुई तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एसडीएम नौतनवा और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सभी को नेपाल से लाकर भारतीय सीमा सोनौली के एक गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने उनके रहने खाने की पूरी व्यवस्था की।बीते 22 मार्च से भारत नेपाल की सीमा सील होने के बाद सभी यात्री नेपाल में फंस गए थे। इस दौरान में भी कोरोना वायरस को लेकर नेपाल सरकार ने भी लॉकडाउन लागू कर दिया। शुक्रवार रात करीब 12 बजे एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह यादव और क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव और एसएसबी सहायक सेनानायक संजय प्रसाद के नेतृत्व में नेपाल में फंसे करीब एक सौ भारतीय नागरिकों को नेपाल से निकाल कर अपने वतन लाया गया।

जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी लोग भारत और नेपाल में लॉकडाउन के बाद से परेशान थे। खाने पीने और रहने में  समस्या हो रही थी l जिन्हें सोनौली बॉर्डर के एक गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी भारतीय यात्रियों को नेपाल से लाकर भारतीय सीमा में सोनौली के गेस्ट हाउस मे शिफ्ट कर दिया गया है। यहां इनके रहने खाने पीने की सभी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चेन्नई, गोरखपुर, बस्ती सहित कई प्रदेश के भारतीय नागरिक हैं। जिनकी जांच के बाद इन्हें रहने की सुविधा दी गई है 

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img