उत्तर प्रदेश में कोरोना के 14 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 65

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 14 और मरीज पाए गए। इसमें नोएडा के नौ, मेरठ के चार और वाराणसी का एक मरीज शामिल है। इस तरह अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इनमें सर्वाधिक 27 मरीज नोएडा के हैं। इसके अलावा आगरा के 10, लखनऊ के आठ, गाजियाबाद के पांच, मेरठ के पांच, पीलीभीत के दो, वाराणसी के दो और लखीमपुर खीरी, बागपत, मुरादाबाद, मेरठ, कानपुर ,जौनपुर व शामली के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस तरह अभी तक 13 जिलों में कोरोना वायरस अपने पांव पसार चुका है। 

शनिवार को 133 संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। नोएडा में जो 27  मरीज कोरोना वायरस संक्रमित हैं, उनमें से 19 एक निजी कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी हैं। इस कंपनी का एक अधिकारी  बीते दिनों  यूनाइटेड किंगडम की यात्रा कर लौटा था और उसमें कोरोना वायरस  के लक्षण पाए गए। उसके संपर्क में आने के कारण धीरे-धीरे दूसरे अधिकारी व कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए।

दूसरी ओर कोरोना संक्रमित अब तक कुल 14 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। जो मरीज स्वस्थ घोषित हुए हैं उनमें आगरा के सात, नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो व लखनऊ का  एक मरीज शामिल है। यूपी के अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में  15 हज़ार आइसोलेशन बेड व 20 हज़ार  क्वारंटाइन बेड की व्यवस्था की जा रही है।   

2127 मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 52 की आनी बाकी
यूपी में अभी तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 2284 मरीजों की जांच करवाई जा चुकी है। इसमें से 2171 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी उनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। वहीं 52 मरीजों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

आरआरटी ने एक दिन में 10 हजार संदिग्ध किए चिह्नित
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी ) व डब्ल्यूएचओ  की टीम ने शनिवार को 10 हजार से अधिक ऐसे लोगों को चिह्नित किया जो चीन सहित कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटे हैं। उन्हें कम से कम 28 दिन के होम क्वारंटाइन में रखने को कहा गया है। अभी तक करीब 50040 ऐसे लोग चिह्नित किए जा चुके हैं जो चीन या कोरोना प्रभावित दूसरे देशों की यात्रा कर वापस लौटे हैं।

15.47 लाख लोगों की अभी तक की जा चुकी स्क्रीनिंग
यूपी में नेपाल की सीमा से सटे जिलों में बनाई गई विशेष चौकियों के माध्यम से अभी तक 15.47 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं एयरपोर्ट पर 26,359 लोगों की स्क्रीनिंग अभी तक हुई है।

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img