लॉकडाउन : मनरेगा मजदूरों को 8 करोड़ रुपये का तोहफा देंगे योगी आदित्यनाथ

लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मनरेगा मजदूरों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़ा तोहफा देंगे। सोमवार को वह गोरखपुर समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों के मनरेगा मजदूरों को लम्बित मजदूरी का लखनऊ से एक क्लिक से उनके खाते में भेजेंगे। अकेले गोरखपुर जिले के 86 हजार मनरेगा मजदूरों को उनकी लम्बित मजदूरी के रूप में तकरीबन आठ करोड़ रुपये मिलेंगे। सीएम इस दौरान 75 जिलों के 75 मनरेगा मजदूरों से संवाद भी करेंगे।

गोरखपुर जिले में यह कार्यक्रम सोमवार को वनटांगिया ग्राम चिलबिलवा में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। सीएम यहां एक मनरेगा मजदूर से बात करेंगे। गोरखपुर जिले में 1.78 लाख मजदूर मनरेगा से जुड़े हुए हैं। सीएम मनरेगा मजदूरों को बताएंगे कि कोरोना वायरस के कारण भरण पोषण के रूप में निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे मनरेगा मजदूर जिनका राशन कार्ड अंत्योदय श्रेणी का है उन्हें 35 किलोग्राम राशन प्रति परिवार और जिनका राशन कार्ड पात्र गृहस्थी का है उन्हें 5 किग्रा प्रति यूनिट राशन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

स्काइप एप के जरिए मनरेगा मजदूर से बात करेंगे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मनरेगा मजदूरों से उनके मोबाइल पर इंस्टाल किए गए स्काइप एप के जरिए जुड़ेंगे। बनटांगिया राजस्व ग्राम चिलबिलवा में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण के खतरे का ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा।

सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर श्रमिकों के खाते में धनराशि ट्रांसफर करने संबंधी सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को 11 बजे आयोजन सम्पन्न होगा।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img