खुशखबरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल का ऐलान- रेलवे में निकलेंगी और 9000 भर्तियां

Railway Recruitment 2019: भारतीय रेलवे में नौकरी तलाश रहे युवाओं के खुशखबरी।

Railway Recruitment 2019: भारतीय रेलवे में नौकरी तलाश रहे युवाओं के खुशखबरी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि रेलवे में और 9000 से ज्यादा भर्तियां निकलने वाली हैं। इन खाली पदों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक ये भर्तियां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के तहत कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पद पर निकाली जाएंगी। 

आपको बता दें कि पिछले साल (फरवरी-मार्च, 2018) रेलवे में 1,40,000 भर्तियां निकली थीं। इस वर्ष (फरवरी-मार्च, 2019) रेलवे में और 1.42 लाख नई नौकरियां निकाली गईं। यही नहीं आने वाले 2 वर्षों में और 1 लाख भर्तियां निकाले जाने की योजना है। 

23 जनवरी, 2019 को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की थी कि रेलवे में और 2.50 लाख नौकरियां निकलेंगी। रेल मंत्री ने कहा था- ‘अभी 1.50 लाख भर्तियों की परीक्षा प्रक्रिया चल रही है, सवा दो लाख से ढाई लाख और भर्तियां निकलेंगी। इस हिसाब से रेलवे करीब 4 लाख नौकरियां दे रहा है।’

2019-2020 की योजना 
– अगले दो वर्षों में निकलेंगी शेष 90 हजार से लेकर 1 लाख तक भर्तियां
2018 की रेलवे भर्तियां
फरवरी-मार्च, 2018 में निकली थी 1 लाख 40 हजार भर्तियां
पिछले साल निकली आरआरबी ग्रुप डी (63000 वैकेंसी), आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन (66000 वैकेंसी) के पदों पर करीब 1 लाख 30 हजार भर्तियां निकलीं थी। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में भी कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर करीब 10 हजार भर्तियां निकली थीं। यानी पिछले साल करीब 1 लाख 40 हजार भर्तियां निकलीं। इन भर्तियों की पहले स्टेज की परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। दूसरे स्टेज की परीक्षाओं की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि दो से तीन महीनों में यह भी पूरी हो सकती है।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img