जीप की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत; भीड़ ने चालक को जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया

कोठीभार थाना इलाके के सिसवां-निचलौल मार्ग पर तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी |

महाराजगंज. कोठीभार थाना इलाके के सिसवां-निचलौल मार्ग पर तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक और बाइक सवार उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जीप चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।  

कोठीभार थाना क्षेत्र के बलहीखोर गांव निवासी बलराम अपनी गर्भवती भाभी निर्मला और उनके तीन वर्षीय पुत्र नीतीश को लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए जा रहा था। इसी दौरान दुर्गवालिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। जबरदस्त भिड़ंत में नीतीश व उसके चाचा बलराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निर्मला गम्भीर रूप से घायल है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जीप के चालक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। हालात बिगड़ता देख कोठीभार थाना प्रभारी ने इसकी सूचना अपने बड़े अधिकारियों को दी। एसडीएम निचलौल व सर्किल अफसर रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

लोगों का आरोप है कि निचलौल सिसवा रोड पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन बिना परमिट के सवारियां ढोते हैं। लेकिन आरटीओ विभाग मौन रहता है। आए दिन इस तरह की घटना के बावजूद आरटीओ द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाता है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि जल्द ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source :- www.bhaskar.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img