यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवार www.upsc.gov.in पर जाकर अपने इंटरव्यू की डेट देख सकते हैं। इंटरव्यू 17 फरवरी, 2020 से 3 अप्रैल 2020 तक चलेंगे। इस अवधि में कुल 2304 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। कुछ उम्मीदवारों का सुबह 9 बजे के सेशन में रखा गया है तो कुछ का दोपहर 1 बजे के बाद से शुरू होने वाले सेशन में। इससे पहले यूपीएससी डीएएफ जारी कर चुका है। इंटरव्यू से पहले यह भरना जरूरी है। 27 जनवरी, 2020 शाम 6 बजे तक ये फॉर्म भरना है।

इस फॉर्म में उम्मीदवार को उन सिविल सेवाओं के संबंध में वरीयता क्रम का उल्लेख करना होगा जिनके आवंटन का वह इच्छुक है। उम्मीदवार को अपनी हायर एजुकेशन क्वालिफिकेशन, विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपलब्धियां, सेवा अनुभव, ईडब्ल्यूएस आदि के डॉक्यूमेंट्स को भी इस फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा। आप जो वरीयता भरेंगे, चयन होने पर सरकार द्वारा आवंटन के लिए उसी वरीयता पर गौर किया जाएगा। सेवाओं की वरीयता का उल्लेख किए जाने के बाद उसमें बदलाव नहीं हो सकेगा। 

UPSC Civil Services 2019 Interview Dates यहां देखें

आधिकारिक नोटिफिकेशन में 896 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं।  उम्मीदवार अब इंटरव्यू के लिए -समन  पत्र  27 जनवरी, 2020  से  आयोग  की  वेबसाइट  www.upsc.gov.in और www.upsconline.in  से  डाउनलोड  कर  सकते हैं।

हर वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। इसके जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज का सेलेक्शन भी सिविल सर्विस एग्जाम के साथ साथ होता है। आईएफएस मेन एग्जाम के लिए सेलेक्शन यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स ( UPSC Civil Services prelims ) के जरिए ही होता है। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सभी आवेदकों को सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम में बैठना होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए बुलाया जाता है। मेन्स में जो पास होता है वह इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है। 

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img