रुक-रुककर हुई बारिश गेहूं की फसल को लाभ

महराजगंज। मंगलवार की रात से रुक-रुक कर हुई बारिश से ठंडक बढ़ गई है। यह बरसात गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है

महराजगंज। मंगलवार की रात से रुक-रुक कर हुई बारिश से ठंडक बढ़ गई है। यह बरसात गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है लेकिन तेज हवा के कारण सरसों की फसल जमीन गिर गई। उधर, आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस समय सरसों और आलू दोनों ही फसलें कच्ची हैं। सरसों की फसल जमीन पर गिर जाने से उसके गलने की आशंका जताई जाने लगी है, वहीं आलू के खेत में पानी अधिक देर रुकने से आलू की फसल भी खराब होनी शुरू हो सकती है। बारिश के कारण सब्जी की नर्सरी का कार्य करने वाले किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उधर, बरसात के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 एवं अधिकतम तापमन 21 डिग्री सेल्सियस हो गया।  

जिले में 4 मिमी बरसात हुई है। रात में तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई तो सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। यह क्रम बुधवार को दिन भर चलता रहा। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। जिले में एक लाख 47 हजार 904 हेक्टेयर गेहूं की बुआई हुई है।  रबी की फसलें एक लाख 73 हजार 754 हेक्टेयर में बोई गई हैं जिनमें 25 हेक्टेयर में जौ, 7400 हेक्टेयर में तोरिया, 5 हेक्टेयर में चना, 1875 हेक्टेयर में मटर, 12647 हेक्टेयर मसूर की बुआई की गई है। मौसम में नमी की वजह से गलन बढ़ गई है।  सब्जी की नर्सरी का कार्य करने वाले सत्येंद्र मौर्य का कहना है कि इस समय उन्होंने टमाटर, हरी मिर्च, बैगन व प्याज की नर्सरी तैयार कर रखी है। अगर बारिश अधिक हुई है तो नर्सरी गलनी शुरू हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी रवि मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस बारिश से सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होने वाला है। गेहूं का पौधा इस प्राकृतिक सिंचाई के बाद तेजी से बढ़ेगा और उसकी बालियां भी हरी-भरी और ठीकठाक होंगी। गेहूं की फसल की बरसाती जल से हुई सिंचाई उसकी पैदावार को 20 से 30 प्रतिशत बढ़ा सकती है। बारिश के कारण करीब एक सप्ताह तक तापमान गेहूं की फसल के पक्ष में बने रहने की संभावना है। मौसम वैैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिन में बारिश होने की संभावना है। तेज हवा व गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है। 

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img