लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची में मध्य प्रदेश से तीन, पंजाब से दो और जम्मू-कश्मीर और बिहार से एक-एक उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से और मनीष तिवारी पंजाब के आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ेंगे।
- शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत– बृजेश मणि त्रिपाठी
- धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात
- कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत
- श्यामदेउरवा में इंटरमीडिएट छात्राओं को भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा फेयरवेल समारोह
- मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी
सिंधिया गुना सीट से ही सांसद हैं। वहीं, इछावर के विधायक रहे शैलेंद्र पटेल वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के करीबी माने जाते हैं, जबकि मोना सुस्तानी पूर्व विधायक गुलाब सुस्तानी की बहू हैं। उन्हें दिग्विजय सिंह की करीबी नेताओं में गिना जाता है।

और किसे किसे मिला टिकट
मध्य प्रदेश के विदिशा से शैलेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के राजगढ़ से मोना सुस्तानी, पंजाब के संगरूर से केवल सिंह ढिल्लन, बिहार के वाल्मीकिनगर से शाश्वत केदार और जम्मू कश्मीर के लद्दाख से रिजगिन स्पलबर को टिकट दिया गया है।
बता दें कि देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले दौर का मतदान 11 अप्रैल को हो चुका है। इस दौर में 91 सीटों के लिए वोट डाले गए। दूसरे दौर का मतदान 18 अप्रैल को होना है और 97 सीटें दांव पर है।
Source :- www.amarujala.com






