नई दिल्ली। लोकसभा में आज समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें।
बजट सत्र के आखिरी दिन और 16वीं लोकसभा के समापन सत्र पर सदन में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा वही काम किया है, जो जायज है। यादव ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि मोदी ने उनकी मदद भी की। यादव ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हम सब चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी यही कामना है कि सभी लोकसभा सदस्य फिर से चुनकर आएं।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
मुलायम ने मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनमें सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की। यादव के इतना कहते ही सदन में मौजूद प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ नेता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान यादव के बगल में बैठी हुई कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी भी मुस्कुराती नजर आईं।






