राजस्थान विधानसभा में आरक्षण बिल पारित होते ही बैंसला ने कही यह बात

राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण आंदोलन के छठे दिन सबसे राहत भरी खबर आई है।

जयपुर। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण आंदोलन के छठे दिन सबसे राहत भरी खबर आई है। आरक्षण बिल विधानसभा में पास हो गया है। विधानसभा के लेखानुदान सत्र में पेश किया गया पांच फीसदी आरक्षण बिल का प्रस्ताव पारित हो गया। इससे नियमों के संशोधन होने के बाद गुर्जरों समेत पांच जातियों को पांच फीसदी आरक्षण मिलने की उम्मीद है।

इधर, गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि यह अच्छा हुआ है कि राजस्थान विधानसभा में आरक्षण बिल पारित कर दिया गया। अब मैं यह चाहता हूं कि सभी नेता, मंत्री, विधायक, कानून विशेषज्ञ व बुद्धिजीवी इसकी समीक्षा करें।

इससे पहले का कुछ यूं चला घटनाक्रम

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन 2019 को आज छठा दिन है। सैकड़ों गुर्जर 8 फरवरी से दिल्ली-मुम्बई रूट के मलारना डूंगर रेलवे स्टेशन के पास मकसूदनपुरा में रेल पटरियों समेत प्रदेश के कई सड़क मार्गों पर जाम लगाए बैठे हैं। 5 जातियों को 5 फीसदी आरक्षण के नोटिफिकेशन की मांग को लेकर शुरू हुए गुर्जर आंदोलन को लेकर बुधवार को राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया।

केबिनेट मंत्री बीडी कल्ला ने बुधवार को राजस्थान पिछड़ा वर्ग संशोधन विधेयक को विधानसभा के सदन में रखा। सब कुछ उम्मीद के अनुसार हुआ तो गुर्जरों समेत पांच जातियों को सरकारी नौकरियों और स्कूल-कॉलेजों में आरक्षण का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आरक्षण बिल विधानसभा में पेश किए जाने के बाद बड़ा सवाल यह उठा कि क्या अब राजस्थान गुर्जर आंदोलन खत्म हो जाएगा। इस सवाल का जवाब आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने खुद दिया है।

मीडिया से बातचीत में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए बिल का पहले अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही फैसला लेंगे कि आंदोलन खत्म करें या नहीं। फिलहाल आंदोलन जारी है। अभी इस बारे में कोई फैसला लेना जल्दबाजी होगी।

हमारी मांग 5 फीसदी आरक्षण का नोटिफिकेशन

बैंसला व गुर्जरों के अन्य नेताओं ने यह भी कहा कि उनकी मांग विधानसभा में आरक्षण बिल पेश करने की नहीं बल्कि पांच फीसदी आरक्षण के नोटिफिकेशन जारी करने की है। इसी मांग को लेकर 26 दिन पहले सरकार को बीस दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। निर्धारित अवधि तक भी नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर ही आंदोलन किया गया है।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img