शिवराज सिंह चौहान बोले, कमलनाथ सरकार की किसान कर्जमाफी सिर्फ छलावा

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने सवाल उठाए हैं।

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस योजना से लोकसभा चुनाव में फायदा उठाना चाहती है और इसके लिए वह किसानों से छलावा कर रही है। 

शिवराज ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘सरकार के पास कर्जमाफी के अंतर्गत आने वाले सभी किसानों का रिकॉर्ड है। इधर-उधर की बात करने के बजाए सरकार को किसानों के बैंक खातों में सीधे कर्जमाफी की रकम डालनी चाहिए और प्रमाण-पत्र जारी करना चाहिए। यह एक छलावा है और ज्यादा चलने वाला नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘अब कांग्रेस सरकार किसान कर्जमाफी के लिए फॉर्म भरवाना चाहती है, किसानों का कीमती समय बबार्द करना चाहती है। इस नए नाटक से किसान को परेशान करना और इस पूरी प्रक्रिया को विलंबित कर लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश करने के अलावा कोई तर्क नजर नहीं आ रहा है।’

उल्लेखनीय है कि राज्य की कमलनाथ सरकार ने मंगलवार को ‘जय किसान ऋण मुक्त योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने हैं। इससे राज्य के 55 लाख किसानों के लाभान्वित होने का दावा किया गया है। योजना से 50 हजार करोड़ रुपये के फसल ऋण माफ होंगे।

किसान कर्जमाफी योजना के तहत किसानों के लिए तीन रंग में आवेदन जारी किए गए हैं, सूची दो रंगों की है। जिन किसानों के बैंक खाते आधार कार्ड से जुड़े हैं, उनकी सूची हरे रंग की है, जिनके खाते आधार से नहीं जुड़े हैं, उनकी सूची सफेद रंग की है। इसलिए जिस रंग की सूची में किसान का नाम है, उसे उसी रंग का फॉर्म भरना है। जिन किसानों के नाम दोनों सूची में नहीं हैं, उन्हें गुलाबी रंग का फॉर्म भरना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जब सरकार के पास रिकार्ड है तो उसे किसानों की कर्जमाफी की रकम बैंक खातों में जमाकर प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img