Monday, February 16, 2026

शिवराज सिंह चौहान बोले- MP में कांग्रेस की लंगड़ी सरकार, जानें कब गिर जाए

दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी  के युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी  के युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश का चुनाव अजीब हुआ है। चुनावों में वोट बीजेपी को ज्यादा मिला लेकिन पांच सीटें कांग्रेस को ज्यादा मिली। लोकसभा के हिसाब से देखा जाए तो 17 सीटों पर बीजेपी और 12 पर कांग्रेस आगे है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी है पर वह लंगड़ी है और ना जानें कब गिर जाए। शिवराज ने कहा, लंगड़ी सरकार तो हम भी बना लेते लेकिन अब सरकार तो बनाएंगे वो भी शानदार बहुमत वाली सरकार। उन्होंने कहा कि मैं वचन देता हूं कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 39 में से 27 जीती थी और नरेंद्र मोदी को पीएम बनाया था। इन चुनाव में हार के बाद मामा कमजोर नहीं हुआ है और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 27 जीताएंगे और कोशिश होगी कि 29 सीटें तक जीतें।

मोदी और बीजेपी के डर से सब एक हुए
शिवराज सिंह ने युवा मोर्चा को कहा कि वह संकल्प लें कि वह दिल्ली की सभी सातों सीटें बीजेपी को दिलाएंगे। इसके लिए वह लोगों के बीच जाएंगे और बीजेपी के कामों के बारे में बताएंगे। उन्होंने एक वाकिए का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार बाढ़ आई तो पंडित जी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। अगले दिन जब हम सुबह पंडित जी को बचाने के लिए गए तो देखा का पंडित जी के साथ पेड़ पर सांप, बंदर और चीटियां भी थी लेकिन ना तो बंदर दांत किट-किटा रहा था और ना सांप फुपकार रहा था। इतना ही नहीं पंडित जी भी उन्हें भपका नहीं रहे थे। यह सब इसलिए हो रहा था क्योंकि नीचे बाढ़ का भयानक पानी था और इसकी वजह से सभी एक पेड़ पर बैठने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि कलकता की रैली में कुछ ऐसा था। 

हाथ तो मिले नहीं दिल कैसे मिल पाएंगे
उन्होंने कहा है कि कलकत्ता में यह रैली पीएम मोदी और बीजेपी के डर की वजह से हो रही है। उन्होंने कहा कि दुल्हा अभी तय नहीं है। कोई कह रहा है कि राहुल गांधी पीएम मोदी बनेंगे, पश्चिम बंगाल में कोई कहता है ममता बनर्जी पीएम बनेंगी, यूपी से आवाज आती है मायावती तो कोई आंध्र प्रदेश से कहता है कि इस बार बाबू सरकार। इनके हाथ तो मिले नहीं दिल कैसे मिल पाएंगे।

महागठबंधन के दूल्हे का पता ही नहीं
शिवराज ने कहा कि जिस कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसते थे कल उन्हीं के साथ मंच पर नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारा सेनापति तय है, लेकिन सामने वालों के सेनापति का पता नहीं है। बाराती आ गए, बैंडबाजे बज रहे हैं, आतिशबाजी हो रही है, घोडी भी आ गई है लेकिन घोड़ी पर बैठेगा कौन पता ही नहीं है। बिना दूल्हे की घोड़ी कितना आगे जाएगी पता नहीं। अगर चार-छह बैठ गए तो घोड़ी दुल्हन के पास पहुंचेगी भी या नहीं किसी का कोई ठिकान नहीं है। 

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading