घुघली थाना क्षेत्र के अगया के टोला अक्टहिया निवासी राजू चौधरी चौधरी 26 वर्ष की मौत पुणे शहर में ट्रेन की चपेट में आने से हो गई।
महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के अगया के टोला अक्टहिया निवासी राजू चौधरी चौधरी 26 वर्ष की मौत पुणे शहर में ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह पुणे के समीप सतरा जिले के लोलन थाना के रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। चेहरा ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मजदूरी का कार्य करता था। मौत की सूचना बीती रात मिठाई के घर पर लोलन थाने के पुलिस ने दी।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
परिवार के लोगों ने बताया कि राजू गुरुवार की रात नौ बजे कोल्हापुर से घर के लिए चला तो फोन किया था। गांव के कुछ लोग जो उसके साथ रहते थे उसे ट्रेन पर बैठाए भी आए थे । राजू के मौत की सूचना जैसे ही पिता मिठाई को मिली उनके पैर से जमीन खिसक गई। राजू दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह पिता मिठाई का कमाऊ पूत था। कमाऊ पुत की मौत से पिता के अरमान खाक हो गए, वह फफक पड़े।
Source :- www.jagran.com







