मेदनीपुर के लोगों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

गंदगी की सफाई न होने से नाराज मेदनीपुर के लोगों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

महराजगंज। घुघली विकास खंड के मेदनीपुर गांव के कुरमन टोला के लोगों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि सफाई के अभाव में गांव में कूड़े के ढेर लग गए हैं। सड़क पर जगह-जगह पानी एकत्र हो गया है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने गांव में नाली निर्माण कराने की मांग भी की। 

ग्रामीण विरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में जल निकासी के लिए बनी नाली जाम पड़ी है। पानी का बहाव न होने से दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। गांव कुछ स्थानों पर नाली क्षतिग्रस्त हो गई है तो कुछ जगह पर नाली बनी ही नहीं है। उनका कहना था कि कई बार ब्लॉक स्तर पर शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रहलाद गुप्ता ने कहा कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हुई तो समस्या गंभीर हो सकतंी है। इस मौके पर अभिमन्यु, काजू, लाल बहादुर, मोहन, खुशी, रामनवल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Source : – www.amarujala.com

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img