नगर पंचायत सिसवा के जायसवाल नगर मोहल्ला में सोमवार शाम सवा सात बजे ठेकेदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
नगर पंचायत सिसवा के जायसवाल नगर मोहल्ला में सोमवार शाम सवा सात बजे ठेकेदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ठेकेदार अशोक साहनी अपने बहनोई व चचेरे भाई के साथ बाजार से लौट रहा था। घटना के बाद भाग रहे हत्यारोपित राजगीर मिस्त्री को पुलिस ने लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।
- हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज ने महराजगंज महोत्सव में बिखेरी प्रतिभा की चमक
- चेयरमैन प्रतिनिधि ने कराई नगर पंचायत परतावल में स्थित कर्बला मैदान की साफ़ सफ़ाई
- केले की फसल नष्ट कर दिया जान से मारने की धमकी
- नवागत अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने किया कार्यभार ग्रहण
- अवैध ढंग से पोखरी में खनन कर रही जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा
अशोक साहनी (30) कोठीभार क्षेत्र के खेसरारी गांव का रहने वाला था। भवन निर्माण के साथ ही राजगीर मिस्त्री और मजदूर सप्लाई का ठेका लेता था। सिसवा नगर क्षेत्र के जायसवाल नगर मोहल्ले में अशोक सोमवार को कुशीनगर जिले के रायपुर बरवा निवासी राजगिर मिस्त्री बसंत साहनी से काम कर रहा था। काम खराब होने की सूचना पर अशोक ने अपने चचेरे भाई शैलेश साहनी व बहनोई मोतीलाल को मौके पर भेजा। शिकायत पर राजगिर मिस्त्री दोनों से उलझ गया। इसके बाद उसे काम से निकाल दिया गया।
शाम को अशोक अपने चचेरे भाई व बहनोई के साथ सिसवा बाजार करने गया। वापस लौटते समय जायसवाल नगर में बसंत साहनी ने करीब सवा सात बजे रास्ता रोक सरेराह अशोक के चेहरा, सीना व पेट पर ताबड़तोड़ वार किया। इससे अशोक लहूलुहान होकर गिर गया। चचेरा भाई व बहनोई शोर मचाने लगे। इस पर हमलावर भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया। संयोग से उसी समय कोठीभार पुलिस की गाड़ी आ रही थी। लोगों के सहयोग से पुलिस हमलावर बसंत साहनी को गिरफ्तार कर ली|
इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
हमलावर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अशोक साहनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसवा ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। हत्या की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शव से लिपट कर रोने लगे।
सिसवा नगर पंचायत के जायसवाल नगर मोहल्ले में विवाद को लेकर राजगिर मिस्त्री बसंत साहनी ने ठेकेदार अशोक साहनी पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में अशोक की मौत हो गई। हत्यारोपित बसंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Source :- www.livehindustan.com
