Homeउत्तर प्रदेशमहराजगंज : संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए बना रणनीति।

महराजगंज : संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए बना रणनीति।

जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

महराजगंज नौतनवां संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर नियंत्रण पाने के लिए पिछले साल की तरह इस साल भी जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जाएगा।नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने हेतू आज नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान के आवास पर मंथन किया गया जिसमे इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतू 01 मार्च से 31 मार्च तक विशेष स्वच्छता अभियान व जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री खान ने कहा कि इस बार आँगनबाणी व एन0एम0 कार्यकर्ता घर घर जाकर जांच करेंगी कि किसी के घर में गंदा पानी ठहरने के कारण मच्छर तो नहीं पैदा हो रहे यदि ऐसा है तो उन्हे रोकने का वो कार्य करेंगी।इस रोग पर नियंत्रण हेतु प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र रतनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 अमित राव गौतम ने कहा कि एक मार्च से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर सभी विभाग माइक्रोप्लान तैयार कर लिए है,आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माइक्रोप्लान के तहत घर-घर जाकर दस्तक देंगी। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव राजेश ब्वाएड प्रमोद पाठक रोहित चौहान रामवृक्ष,हरिनाथ यादव विशाल गुप्ता मुदिता त्रिपाठी अनिल मद्धेशिया खुर्शेद आलम सादाब अन्सारी किसमती देवी आदि लोग उपस्थित रहे

दबंग भारत न्यूज़http://dabangbharat.com
About us “Dabangbharat एक प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों की व्यापक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करता है। हम अपने पाठकों को उनके स्थान या भाषा कौशल की परवाह किए बिना स्पष्ट और संक्षिप्त तरीके से नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनुभवी पत्रकारों की हमारी टीम सटीक और समय पर रिपोर्टिंग प्रदान करने के लिए समर्पित है, और हम हमेशा अपने पाठकों को शामिल करने के लिए नए तरीकों की तलाश में रहते हैं। चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, गहन विश्लेषण, या बस अच्छी पढ़ाई की तलाश में हों, Dabangbharat हिंदी समाचार के लिए एकदम सही जगह है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Discover more from UP News |Hindi News | Breaking News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading