दावत खाने गए युवक का खेत में मिला शव

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम भरवलिया और नरायनपुर सिवान में स्थित गेहूं के खेत से 18 वर्षीय युवक का शव मिला है।

महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम भरवलिया और नरायनपुर सिवान में स्थित गेहूं के खेत से 18 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी अफजल पुत्र जैनुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक युवक शनिवार को भरवलिया निवासी एक व्यक्ति के घर दावत खाने की बात कह कर घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भरवलिया और नरायनपुर सिवान में स्थित गेहूं की खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने सुबह युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसकी तलाश ली तो उसकी पहचान अफजल के रूप में हुई। युवक की मां रहीसुन्निशा ने बताया कि अफजल शनिवार की शाम पांच बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह भरवलिया निवासी एक व्यक्ति के घर दावत खाने जा रहा है। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो वह भरवलिया गईं, मगर वहां कोई नहीं था और घर में बाहर से ताला लगा हुआ मिला।

उन्होंने गांव के कई लोगों से इस बारे में बात की मगर उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल व उपाधीक्षक देवेन्द्र कुमार न भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया मामला आशनाई से जुड़ा लग रहा है।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img