रोहिन नदी में शुक्रवार को डूबकर लापता चौथे बच्चे की लाश रविवार को मिली

महराजगंज : शुक्रवार की शाम खालिकगढ़ के टोला बसहवा निवासी राममिलन की 10 साल की बेटी महिमा, बुआ के घर आया ककटही कैम्पियरगंज निवासी रामफल का 11 साल का बेटा अमरजीत, राजेश का 10 साल का बेटा कौशल व रामलगन की 9 साल की बेटी पिंकी सोनराडीह के सामने बहने वाली रोहिन नदी के किनारे खेलने गए थे। खेलने के दौरान ही चारों बच्चे नदी में फिसलकर गिर गए और डूबने लगे।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। तब तक गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गोताखोर बुला लिए गए। नदी में कूदकर लोग बच्चों की तलाश में जुट गए। कुछ देर की मशक्कत के बाद लोगों ने राममिलन की बेटी महिमा व रामफल के बेटे अमरजीत को नदी से बाहर निकाल लिया। शनिवार को घटना से 15 घंटे बाद पिंकी बरामद हुई, जबकि 40 घंटे बाद रविवार को कौशल की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएसी की टीम ने डूबे चौथे बच्चे की लाश बरामद कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।







