फ्रांसीसी परिवार के सदस्यों को देखकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज लॉकडाउन शुरू होने के समय ही विश्व भ्रमण पर निकला यह फ्रांसीसी परिवार इंडो-नेपाल सीमा सील होने के कारण कोल्हुआ शिव मंदिर परिसर में रुक गया था। पांच महीने तक यह परिवार यहीं रहा। आसपास के ग्रामीणों से घुल-मिल चुका यह परिवार यहीं का होकर रह गया था। डीएम से मिलकर इस परिवार ने उत्तराखंड जाने की अनुमति मांगी थी।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
उत्तराखंड भ्रमण पर निकले फ्रांस के टूलोज शहर निवासी पैट्रीस पैलारे पत्नी वर्जिनी, बेटी ओफली, लोला व बेटा टॉम के साथ वहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन किए। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर शाह मोहम्मद ने बताया कि फ्रांसीसी परिवार के सदस्य वापस मंदिर परिसर में लौट आए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।






