महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह एक पति अपनी पत्नी से मामूली बात को लेकर नाराज हो गया। उसके बाद नाराज पति गांव से सटे खेत में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
- ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में
युवक छह माह पहले परिजनों के खिलाफ जाकर एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। युवक अपनी पत्नी के साथ एक मकान में रहने लगा। शादी के बाद पत्नी अपने मायके वालों से बातचीत व मिलने लगी। वहीं युवक की अपने परिजनों से बातचीत बंद थी। पत्नी का मायके वालों से लगाव देख पति विवाद करने लगा। उसका कहना था कि जब वह अपने परिजनों से बात नहीं कर रहा है। दूर रहा है तो पत्नी क्यों अपने मायके वालों से बात कर रही है? वह भी तो शादी के समय विरोध किए थे। रविवार को पत्नी से कहासुनी के बाद वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ हंगामा करने लगा।






