महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसवा मुंशी गांव में शनिवार अपराह्न ढाई बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने छह वर्ष के मासूम बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। कुत्तों के चंगुल से बच्चे को छुड़ाकर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
छह वर्ष का मासूम राजन अपनी मां रुक्मिणी और दो वर्ष के छोटे भाई के साथ ननिहाल आया था। रुक्मिणी की शादी बिहार में हुई है। शनिवार को मासूम राजन बागीचे में आम बीनने गया था। साथ में उस समय परिवार के लोग भी थे। वापस में आते वक्त राजन अन्य बच्चों के साथ बागीचे में ही खेलने और आम बीनने के लिए रुक गया, जबकि उसके परिजन घर चले गए। थोड़ी देर बाद राजन बागीचे से घर जाने के लिए निकला। रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने राजन को घेर लिया।
उसे नोंचने लगे। इसके बाद राजन बदहवास होकर गिर गया। कुत्तों के झुंड में बच्चे को देख आसपास के लोग दौड़ते हुए बचाने आए। उसी दौरान एक कुत्ता राजन का गला दबोच खींचकर भागने लगा। लोगों के दौड़ाने के बाद मासूम बच्चे को छोड़ कुत्ते भागे। लेकिन तब तक राजन बुरी तरह जख्मी हो गया था। इलाज के लिए परिजन राजन को लेकर फौरन जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह बच नहीं सका।
कई लोगों को काट चुके हैं आवारा कुत्ते
सिसवा मुंशी गांव में शनिवार की हृदय विदारक घटना ने सभी को मर्माहत कर दिया। राजन की मां रुक्मिणी के अलावा नाना-नानी व परिवार के अन्य सदस्य दहाड़ मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा कुत्तों का झुंड कई लोगों को काट चुका है। इस बार कुत्तों के झुंड ने एक मासूम की जान ले ली।






