महराजगंज: महदेवा से सिसवा मुंशी तक यात्रा करना हुआ दुश्वार

दुर्घटना को दावत देती क्षतिग्रस्त पुलिया एवं टूटी फूटी सड़क है

भिटौली /महराजगंज
इकबाल अहमद की रिपोर्ट

दबंग भारत न्यूज़ :- परतावल विकास खंड अन्तर्गत महदेवा से सिसवा मुंशी तक दुर्घटना को दावत देती क्षतिग्रस्त पुलिया एवं टूटी फूटी सड़क है। रास्ता पूरी तरह से टूट चुकी और 1 फिट से दो फीट तक गढ्डे में तब्दील होचुका है। इस क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा कि सरकार किसी और की और विधायक किसी और पार्टी होने से विकास का आशू बहा रहा था। लेकिन अब तो सरकार भी, विधायक, और सांसद भी लेकिन फिर भी अच्छी सड़क देखने का नसीब नहीं हो रहा है। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खास, जमुनियाँ, पिपरपाती, बरियारपुर,बेलवा , बरगदही, सिसवा मुंशी, जद्दूपिपरा , कम्हरिया ,विशुनपुर खुर्द ,गोपाला रघुनाथपुर आदि दर्जनों गांवों का रोजमर्रा की जरूरत पूरा करने के लिए परतावल चौराहा जाने का मुख्य सड़क है ।

लेकिन सड़क पर चलने वालों के लिए खतरें से कम नही है। जब चुनाव आता है तो नेता लोगों वादे का बौझार लगा देते है।और आश्वाशन भी देते है लेकिन कुर्सी मिलने के बाद इस छेत्र का कोई सुध लेने वाला नहीं रहता। इस खराब सड़क पर चलने के बाद लोगों को लगता है मानो कोई जंग जीत लेते है। जद्दूपिपरा के समीप रास्ते मे पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण खतरा बना है। सिसवा मुंशी चौराहे की मुख्य सड़क उबड़ खाबड़ है और नाली का निकास ना होने के कारण पानी का जमाव हमेशा लगा रहता है। जिसमें लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सिसवा मुंशी स्थित इंटर कालेज, डिग्री कालेज, दो बैंक, बाजार, पुलिस चौकी है। फिर भी उदासीनता से बदहाल है। इस रूट पर दर्जन भर विद्यालय संचालित है और उसके गाड़ी भी चलती है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण एजाज खान,नागेश्वर पटेल रामललित, सुनील यादव,नाजिम अली,आशीष गुप्त एडवोकेट,कलीमुल्ला, अमरनाथ पटेल, विनोद, काजिम,अमरजीत पटेल,सुकई,अंकितमणि,अखिलेश मोदनवाल,पूर्व प्रधान इरफान खान ,सफीउल्लाह, नियाज अहमद, सोहरत अली, आदि ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img