दुकान में लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर राख

व्यापारी रूपनारायण जायसवाल के मकान में देर रात लगभग 1:00 बजे अचानक भीषण आग लग जाने से पूरा मकान जलकर राख हो गया

महराजगंज,बृजमनगंज

दबंग भारत न्यूज़ – जनपद महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी रूपनारायण जायसवाल के मकान में देर रात लगभग 1:00 बजे अचानक भीषण आग लग जाने से पूरा मकान जलकर राख हो गया आग लगने का कारण अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब आग की लपटें उठी तो रात में पहरा कर रहे चौकीदारों ने देखा उन्होंने आवाज देकर घटना की सूचना लोगों को दी तब जाकर लोग घर छोड़कर बाहर निकले और घर में धीरे-धीरे आग तेजी से फैल गया आग फैलते ही रसोईघर में रखा 2 सिलेंडर तेजी के साथ फटा धमाके की आवाज से कस्बा गूंज उठा इस आग ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया घटना की सूचना मिलते ही देर रात थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर लोगों की मदद करते हुए आग बुझाने में लगे रहे।

क्षेत्र के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पहुंचकर दमकल की गाड़ियां मंगवाई एवं आग बुझाने में स्वयं लगे रहे सीओ फरेंदा देर रात घटना स्थल पहुंच दुख:जताते हुए आग बुझाने में सहयोग करते रहे। ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है सपरिवार पीछे के रास्ते से निकल गए आज सुबह कस्बे में जब लोगों ने यह समाचार सुना तो लोग अचंभित हो गए और उन्होंने उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास कर रहे हैं काफी संख्या में भीड़ लगी हुई है इस दुर्घटना में लगभग कई लाखों का सामान जलकर राख हो गया नगद एवं जेवरात के बारे में अभी कितना नुकसान हुआ कुछ कहा नहीं जा सकता।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img