मुम्बई में बिल्डिंग की छत से गिरकर एक मीडियाकर्मी की मौत


मुम्बई के उपनगरीय क्षेत्र गोरेगांव में रविवार को 49 वर्षीय एक मीडियाकर्मी की एक बिल्डिंग की छत से गिरने से मौत हो गयी। 

मुम्बई के उपनगरीय क्षेत्र गोरेगांव में रविवार को 49 वर्षीय एक मीडियाकर्मी की एक बिल्डिंग की छत से गिरने से मौत हो गयी। गोरेगांव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय भोले ने बताया कि सिद्धार्थ नगर की त्रिमूर्ति सोसायटी में सातवें तल पर रहने वाले आदर्श मिश्रा सुबह की सैर के लिए छत पर गये थे। वहां से वह नीचे गिर गये।

भोले के अनुसार अबतक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या। मिश्रा रोज छत पर घूमने जाते थे। पुलिस निरीक्षक ने कहा, ‘‘बिल्डिंग के सातवें तल पर लगे सीसीटवी में मिश्रा ट्रैक पैंट और टी शर्ट पहने हुए सीढ़ी पर छत की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में रुमाल है।’’ 

उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग की लॉबी में लगे एक अन्य सीसीटीवी में वह सुबह करीब साढ़े दस बजे छत से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कैसे गिरे। पुलिस अधिकारी के अनुसार मिश्रा को समीप के सिद्धार्थ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उनकी मौत की सटीक वजह का पता लगाने के लिए उस बिल्डिंग और आसपास की सोसायटियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मिश्रा का शव उनके परिवार को सौंपा जाएगा। इस घटना की जांच चल रही है। मिश्रा डीएनए अखबार में उपाध्यक्ष थे और कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपनी यह नौकरी छोड़ी थी।पुलिस के मुताबिक वह वकहार्ड्ट फाउंडेशन में भी काम कर चुके थे। उन्हें मीडिया और मनोरंजन उद्योग का 18 साल का अनुभव था। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस, आनंद बाजार पत्रिका और लोकमत ग्रुप में भी काम किया था।

Sources :- amarujala.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img