पूरी दुनिया में लोग कोरोना की वैक्सीन को लेकर उम्मीद कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। देश फिलहाल कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। पूरी दुनिया में लोग कोरोना की वैक्सीन को लेकर उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से ऐलान किया कि देश में फिलहाल कोरोना की तीन वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिक फिलहाल कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं, वह तपस्या में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा कि जब भी कोरोना वायरस की बात होती है तो हर किसी के जेहन में सवाल होता है कि आखिर वैक्सीन कब तक तैयार होगी। पीएम ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक ऋषि-मुनि की तरह है, जो फिलहाल लैब में कड़ी तपस्या कर रहे हैं।






