नियमों को दरकिनार करते हुए मनमानी तरीके से बनवा रहे सार्वजनिक शौचालय ग्राम प्रधान

ग्राम पंचायत सिसवा मुंशी में ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी तरीके से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज। स्कूल बच्चों के पढ़ने के लिए होते हैं लेकिन अब वहां पर गांव का सामुदायिक शौचालय बन रहा है। आप सोच सकते हैं कि सामुदायिक शौचालय और विद्यालय एक साथ कैसे चल सकते हैं। आपको बता दें कि गांव-गांव में सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। प्रधानों ने इसका निर्माण सरकारी विद्यालय परिषद में करना शुरू कर दिया था। जब स्कूलों में सामुदायिक शौचालय बनाए जाने लगे तो प्रदेशभर में हाय तौबा मची।

इसके बाद आनन-फानन में उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तथा विद्यालय की जमीन पर कोई भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने पर रोक लगाते हुए सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किया। इसके बाद भी महराजगंज जनपद के परतावल ब्लाक अन्तर्गत एक विद्यालय पर ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी तरीके से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

परतावल ब्लाक के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय बनवाने के लिये शासन से धन आया है। लेकिन ग्राम सभा के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के प्रांगण में कोई भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण ग्राम प्रधान नही कराएंगे। बावजूद इसके ग्राम पंचायत सिसवा मुंशी में ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी तरीके से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

इस मामले में जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमा शंकर चौधरी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस नियम की कोई जानकारी नही है और किसी ने बताया भी नही है इसलिये मैं यह शौचालय बनवा रहा हूँ।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी परतावल प्रवीण कुमार शुक्ल से पूछे जाने पर बताया कि शौचालय निर्माण की जानकारी मुझे नहीं है । खंड शिक्षा अधिकारी परतावल श्याम सुन्दर पटेल ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा मुंशी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की जानकारी मुझे नहीं है, इसकी जांच कराई जा रही है।अगर शासन के आदेश के खिलाफ ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी तरीके से शौचालय का निर्माण कार्य कराया रहा है तो कार्यवाही की जाएगी।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img