उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के दौरान शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बिजली कटौती नहीं होगी। यह जानकारी प्रमुख सचिव (ऊर्जा) एवं यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने दी।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कटौतीमुक्त विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि ग्रिड की सुरक्षा आदि आकस्मिक परिस्थितियों को छोड़कर पूरे प्रदेश में निर्देशों के अनुरूप बुधवार से यह व्यवस्था लागू हो गई है।
नकल पर सख्ती के कारण 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
नकल पर सख्ती के कारण यूपी बोर्ड की हिन्दी की परीक्षा 3,12,844 विद्यार्थियों ने छोड़ दी है। इस बार 57.36 लाख परीक्षार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। वहीं 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ के तीन स्कूलों में औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
Sources :- livehindustan.com







