टेलिकॉम के बाद ग्रॉसरी में भयंकर उथल-पुथल मचाएगी रिलायंस की जियोमार्ट

टेलिकॉम क्षेत्र में भयंकर उथल-पुथल मचाने के बाद अब रिलायंस की जियोमार्ट ग्रॉसरी के क्षेत्र में भी कुछ इसी तरह करने जा रही है

टेलिकॉम सेक्टर में जियो के जरिए बड़ी उथल-पुथल मचाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज अब किराना स्टोर्स में भी कुछ ऐसा ही करने जा रही है। रिलायंस ने मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप की सहायता से ग्राहकों से किराना सामानों का ऑर्डर पायलट स्तर पर लेना शुरू कर दिया है। वॉट्सऐप के भारत में 40 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। वॉट्सऐप के जरिए ऑर्डर लेने की शुरुआत के साथही जियोमार्ट ने वीकली क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर दोगुना कर दिया है और प्रत्येक किराना स्टोर में ऑर्डर मैनेज करने तथा इन्वेंटरी के लिए एक एग्जिक्यूटिव रखा है। यह एग्जिक्यूटिव रिलायंस रिटेल नेटवर्क से लाया गया है।

हर स्टोर के लिए एक एग्जिक्युटिव
नवी मुंबई के कई किराना स्टोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जहां तक इन्वेंट्री तथा ऑर्डर की बात है तो जियो मार्ट के एग्जिक्युटिव स्टोर को फोन कॉल्स से मैनेज कर रहे हैं। अधिकतर डिलीवरी जियोमार्ट द्वारा किया जा रहा है, लेकिन कुछ मामलों में किराना दुकान खुद यह काम कर रहे हैं या कस्टमर्स खुद किराना दुकान से अपना सामान ले जा रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद मचेगी धूम
जियोमार्ट से वॉट्सऐप के जरिए ऑर्डर लेने वाले किराना स्टोर के मालिक प्रकाश कहते हैं, ‘जियोमार्ट के प्लान के मुताबिक डिलीवरी की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी। जब लॉकडाउन उठ जाएगा तो यह बेहद आसाना हो जाएगा।’

इस तरह काम करता है मॉडल
उपभोक्ता वॉट्सऐप पर कंपनी से संपर्क करते हैं, जियोमार्ट वेबपेज पर ग्रॉसरी ऑर्डर की जांच करते हैं, उसके बाद वॉट्सऐप पर खुदरा स्टोर से जुड़ते हैं। बाद में ग्राहक किराना से अपना ऑर्डर उठाते हैं और उसका नकद में भुगतान करते हैं।’ कंपनी का कहना है कि यह मॉडल आपूर्ति और पूरे लेनदेन को एक ऐप के जरिए पूरा करने से संबंधित है।

फेसबुक ने 5.7 अरब डॉलर का किया निवेश
फेसबुक ने बीते दिनों रिलायंस जियो में 5.7 अरब डॉलर (लगभग 42 हजार करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है। क्रेडिट सुइस ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस रिटेल के ई-कॉमर्स वेंचर जियो मार्ट ने नवी मुंबई, ठाणे तथा कल्याण में किराना वस्तुओं के ऑर्डर के लिए ग्राहकों से वॉट्सऐप पर संपर्क करना शुरू कर दिया है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img