नए ग्राहकों के लिए 30 दिन की मुफ्त सेवा

दबंग भारत न्यूज़ :- Jio ने अपने जियो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव किए हैं। ऐसा करके कंपनी ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को लुभाना चाहती है। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी ने ऐलान किया है कि वह नए ग्राहकों के लिए नया ‘नो कंडीशन 30 डे फ्री ट्रायल’ ऑफर ला रही है। नए जियो फाइबर प्लान की कीमत 399 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का दावा है कि वह अपने हर यूज़र को ट्रूली अनलिमिटेड डेटा देने वाली है। हालांकि, हाई-स्पीड डेटा की सीमा होने वाली है। इसके अलावा जियो ने कहा है कि ये प्लान सिमेट्रिक स्पीड के साथ आएंगे। यानी डाउनलोड स्पीड और अपलोड स्पीड एक समान होने वाला है। ऐसा पहले नहीं था।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नए प्लान्स
नए प्लान्स की बात करें तो जियो फाइबर 6 नए मासिक प्लान लेकर आ रही है। प्लान की कीमत 399 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा प्लान 3,499 रुपये का है। नए जियो फाइबर प्लान 399 रुपये, 699 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये, 2,499 रुपये और 3,499 रुपये के हैं। 2,499 रुपये का प्लान पहले भी उपलब्ध था। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।







