लॉकडाउन-5 के शुरू होने के साथ सोमवार को रोडवेज बसें भी चलने लगेंगी

महराजगंज लॉकडाउन-5 के शुरू होने के साथ सोमवार को रोडवेज बसें भी चलने लगेंगी। परिवहन निगम के एमडी राजशेखर के निर्देश पर महराजगंज डिपो ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
ड्राइवरों और परिचालकों को मास्क और ग्लब्स का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। वहीं बिना मास्क पहने कोई यात्री भी रोडवेज बस में नहीं चढ़ पाएगा। चालकों/परिचालकों को यात्रियों से सामाजिक दूरी का पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। शासन से मिले छूट के बाद महराजगंज डिपो से रोडवेज बसों का संचालन एक जून से शुरू कर दिया जाएगा। एमडी के निर्देश पर एक रोडवेज बस में 25 से 30 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा। डिपो की बसें प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगी।
वाराणसी, प्रयागराज भी जाएंगी बसें
महराजगंज डिपो से दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज आदि बड़े शहरों के लिए सीधी बस सेवा है। लेकिन लॉकडाउन-5 में दिल्ली के लिए हरी झंडी नहीं दी गई है। महराजगंज डिपो की बसें वाराणसी, प्रयागराज आदि शहरों के लिए ही एमडी ने निर्देश जारी किया है।
महराजगंज डिपो से रोडवेज बसों का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। बस में यात्रियों को काफी दूर-दूर बैठाया जाएगा। बिना मास्क पहने यात्रियों को बस में चढ़ने नहीं दिया जाएगा।






