कलेक्ट्रेड सभागार में डीएम और एसपी की उपस्थिति में आरपीआईसी स्कूल ने पत्रकारों को किया सम्मानित

परतावल / महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – महराजगंज जनपद के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेड सभागार में आयोजित आरपीआईसी स्कूल के संचालक द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 उज्जवल कुमार ,पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ,अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल,ए एसडीएम अविनाश कुमार की उपस्थिति मेंकोरोना काल में पत्रकारों के द्वारा जान को जोखिम में डालकर किए गए सहयोग और समाचार संकलन के कारण उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान के क्रम में सबसे पहले आरपीआईसी के संचालक/ प्रबंधक ने जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल एवं एएसडीएम अविनाश कुमार को पुष्प और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं पंकज तिवारी,नीरज तिवारी तथा धीरज तिवारी तीनों भाइयों के द्वारा करोना काल मे लोगों को जो मदद पहुँचाया इसकी सभी ने प्रशंसा की। वहीं जिलाधिकारी डॉ0 उज्जवल कुमार में गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों ने कोरोना काल में अपने जान की बाजी लगाकर और कड़ी मेहनत की तथा सभी समाचारों के प्रमुखता से प्रकाशित किया वह काबिले तारीफ है वह सम्मान के पात्र हैं वही पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में शोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा जो सहयोग किया गया तथा समाज कके लोगो को जागरूक करने का कार्य किया गया वह काबिले तारीफ है।

वहीं पर अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को अभी भी सावधान रहने की जरूरत है और कोरोना ने जात पात ,ऊंच-नीच व भेदभाव नहीं जानती। अगर सावधानी हटी तो कोरोना किसी को भी हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें ।इसी क्रम में प्रेस क्लब महराजगंज के अध्यक्ष जी न्यूज़ के जिला संवाददाता अमित त्रिपाठी ने सबके प्रति अपना धन्यवाद अर्पित किया तथा पत्रकारों के तरफ से हर संभव सहयोग करने की बात कही। वही स्कूल के द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के हाथों पत्रकारों को सैनिटाइजर ,मास्क पल्स मशीन, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर राम प्रवेश उपाध्याय, कैलाशनाथ चौहान, राहुल त्रिपाठी, अमितेश त्रिपाठी, बृजेश पाण्डेय, ब्रजेश गुप्ता, रमेश यादव, पल्लवी त्रिपाठी, अभिषेक, मनोज त्रिपाठी, सर्वेश गुप्ता,आशीष शुक्ला, जेडी अंसारी, मनोज चतुर्वेदी,आदि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img