महराजगंज के शास्त्रीनगर मोहल्ले में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था देह व्यापार

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज के शास्त्रीनगर मोहल्ले में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर सोमवार की देर रात कोतवाली पुलिस छापेमारी की। इस दौरान एक घर से चार महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
सोमवार की शाम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ युवतियां व कई लोग वाहन से इस घर में आएं हैं। इस सूचना पर सीओ सदर राजू कुमार साव के निर्देश पर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। महिला एसआई मनीषा सिंह व महिला आरक्षियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मकान की घेराबंदी की तलाशी शुरू हुई। घर के अंदर से दो महिलाएं, दो युवतियां व दो पुरुष पकड़े गए।
शास्त्रीनगर के जिस मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, उसके अगल-अगल मकानों में सीसीटीवी लगा है। छापेमारी के पहले आधे घंटे के भीतर 14 लड़कियां मकान से बाहर निकली थीं। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है।







