महराजगंज में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद बुधवार की सुबह सड़कों पर कुछ वाहन दिखे। यह जरूर रहा कि पुलिस की सख्त पूछताछ जारी रही। अधिकांश लोगों को पुलिस ने पकड़कर फटकार लगाते हुए घर भेज दिया। वहीं, बैंकों में कैश निकालने आए लोगों को चिलचिलाती धूप में परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने कई लोगों को पानी भी पिलाया।
- मदरसा बैजौली के बच्चे वार्षिक शैक्षणिक टूर पर रवाना
- पिपरा खादर गांव में गेहूं के खेत में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत
- महराजगंज 27 अधिकारियों पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई घर तोड़ने का मामला
- कस्तूरबा गांधी इंटर कालेज गंगराई में वार्षिक खेल का हुआ शुभारंभ
- दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल आयोजन का हुआ शुभारंभ
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में इसका उल्लंघन करने पर अब तक 67 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 217 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कालाबाजारी करने पर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, 2195 वाहन सीज हुए हैं। 248 वाहन सीज कर तीन लाख 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
बुधवार को लॉकडाउन का 22वां दिन रहा। सुबह छह बजे से नौ बजे तक लोग सामानों की खरीददारी में मशगूल रहे। इसमें किराना की दुकान, दवा दुकान, सब्जी की दुकान पर काफी भीड़ रही। पूर्वाह्न 10 बजे से पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। मंगलवार को बैंक बंद रहने से बुधवार को भारी संख्या में लोग बैंकों पर पैसा निकालने पहुंचे।
इसमें किसान सम्मान निधि, पेंशन, श्रमिक सहायता राशि, उज्ज्वला योजना की धनराशि निकालने पहुंचे थे। नगर सहकारी बैंक पर लोगों की लंबी लाइन लगी थी। इसमें महिलाएं अधिक थीं। पुलिस ने रास्ते से एक पानी वाले वाली गाड़ी देखा तो उसे रोकवाकर सभी लोगों को पिलवाया। स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक पर भी लोगों की लंबी लाइन थी। यहां पुलिस लोगों से दूर दूर खड़ा करने के लिए अनुरोध करती रही।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, श्रीराम, विवेक गुप्ता, अजय राज, राकेश गुप्ता, रवि गोयनका आदि ने लोगों को मास्क व सैनेटाइजर वितरित किया।