महराजगंज बहन का कत्‍ल कर मां के पास पहुंचा बेटा

महराजगंज के धानी ब्लाक से सौ मीटर दूर कानापार गांव की है यह वारदात

दबंग भारत न्यूज़ : सोमवार को अपनी सनक में छोटी बहन को कत्‍ल कर डाला। इतना बड़ा गुनाह करने के बाद वह सीधे मां के पास उनकी चाय की दुकान पर पहुंच गया। हत्‍यारा भाई बोला-‘ठेला और बोरा लेकर चलो। लाश ठिकाने लगानी है।’

आरोपी लक्ष्‍मण की यह बात सुनकर मां और वहां मौजूद अन्‍य दो बहनें हैरान रह गईं। वे दौड़कर घर पहुंचीं तो देखा माधुरी वहां मरी पड़ी थी। लक्ष्‍मण को शायद यकीन रहा होगा कि मां-बहनें उसके गुनाह पर पर्दा डाल देंगी लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह वारदात महराजगंज के धानी ब्लाक से सौ मीटर दूर कानापार गांव की है। धानी ब्‍लाक के गेट पर लक्ष्‍मण की मां चंद्रावती चाय की दुकान चलाती हैं। सोमवार को भी वहां सब कुछ सामान्‍य ढंग से चल रहा था। तभी लक्ष्‍मण आया और बोला कि उसने अपनी छोटी बहन माधुरी को मार डाला है। यह सुनकर सब अवाक रह गए।

जमीन नहीं बेचने से नाराज था
परिजनों के मुताबिक हत्यारोपित लक्ष्मण अपनी मां चंद्रावती पर खेत बेचने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इसीलिए वह नाराज था। परिवार में मां के अलावा पांच बहनों के बीच लक्ष्मण इकलौता भाई है। उसके पिता बुधिराम की काफी पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img