सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में में मनचले युवक की हरकत से तंग आकर एक किशोरी ने आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने विजय नाम के आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंलगवार रात की है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
परिजनों के मुताबिक लड़की नाबालिग है। युवक कई दिन से उसे परेशान कर रहा था। मंगलवार की रात वह मौका पाकर घर में घुस गया और लड़की से छेड़खानी करने लगा। लड़की ने विरोध किया। घर के अंदर शोर सुन परिजन जाग गए। इस बीच इस घटना से अपमानित महसूस करते हुए लड़की ने अपने शरीर में आग लगा ली। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर के आधार पर विजय नाम के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
Source :- www.livehindustan.com






