गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में बने दो नए हॉटस्‍पॉट

सिद्धार्थनगर में दो, देवरिया में एक कोरोना पॉजिटिव मिला

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कोरोना हॉटस्‍पॉट बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन पहले तक जहां दोनों मंडलों के सिर्फ तीन जिले कोरोना प्रभावित थे वहीं अब सात में से छह जिलों में कोरोना ने दस्‍तक दे दी है। गुरुवार की देर रात सिद्धार्थनगर में दो, देवरिया में एक कोरोना पॉजिटिव का पता चला। इन दोनों जिलों में इसके पहले तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं था। बस्‍ती में भी एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला है।

सिद्धार्थनगर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव में  एक मुंबई, दूसरा कानपुर से आया है। दोनों को प्रशासन ने स्कूलों में क्‍वारंटीन कर दिया है। बलजीत (उम्र 24 वर्ष) कानपुर से चार दिन पहले आया है। उसे गंगा पब्लिक स्कूल धेन्सा नौगढ़ में क्वारंटीन में रखा गया था। दूसरा युवक हामिद (उम्र 20 वर्ष) आठ दिन पहले मुंबई से आया है। उसे बांसी में महामाया पॉलिटेक्निक कालेज में क्‍वारंटीन सेंटर में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा था। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि दोनों युवकों की जांच हुई है। दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

बस्‍ती के हर्रैया में क्वारन्टीन किया गया संतकबीरनगर का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 22 अप्रैल को मुंबई से लौट रहा था कि उसे हर्रैया में रोक लिया गया था। प्रशासन ने सावित्री देवी स्मारक इंटर कॉलेज हर्रैया में कवारन्टीन कर दिया था। 28 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके थ्रोट स्वाब को लेकर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा था। गुरुवार देर रात मिली रिपोर्ट में सरबजीत (20) पुत्र जगराम निवासी ककरहवा थाना दुधारा विकास खंड सेमरियावां जनपद संतकबीरनगर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बस्ती जिला प्रशासन उसे एल वन हॉस्पिटल सीएचसी मुंडेरवा भेजने की कार्रवाई कर रहा है।

बस्ती जिले में इसी के साथ मौजूदा समय कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। पूर्व में कुल 23 में से एक की मौत और 13 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। शेष नौ मरीजों का इलाज सीएचसी मुंडेरवा में चल रहा है। देवरिया में कोरोना पॉजिटिव मिला शख्‍स एक दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। गुरुवार की रात मेडिकल कॉलेज से उसकी रिपोर्ट आते ही जिले में हड़कंप मच गया।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुरकला गांव का रहने वाला हनीफ मंसूरी(45)  बुधवार को तरकुलवा क्षेत्र के फरेंदहा गांव के रहने वाले एक रिश्तेदार के साथ एंबुलेंस से मुम्बई से लौटा था। उसके साथ कुल चार लोग थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए कोरोना जांच के लिए सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गुरुवार की रात इनमें से हनीफ की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आ गई, जबकि अन्य तीनों की निगेटिव है।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img