महराजगंज कोरोना अपडेट

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज :अब तक जिले में कुल केस 1755 हो गया है। जिसमें कोरोना सक्रिय केस 1061 है। अब तक 676 लोगों ने कोरोना से जंग जीता है। साथ ही मरने वालो की संख्या भी 18 हो चुकी है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि मंगलवार को 81 संक्रमित मिले हैं। महराजगंज ब्लॉक के 24, बृजमनगंज 14, धानी 4, लक्ष्मीपुर 1, मिठौरा 18, नौतनवां 1, पनियरा 1, परतावल 5, फरेंदा 6, सिसवा का 1 व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके अलावा 6 अन्य लोग भी शामिल हैं। वर्तमान में 499 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 26361 सैंपल की जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। साथ जांच तेजी से करने में विभाग की टीम लगी है।






