नया स्मार्ट कार्ड ग्राहकों के लिए ‘ऑटोपे’ ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगा

दिल्ली मेट्रो के दैनिक यात्री अब एक नई तरह की स्मार्ट कार्ड सुविधा का लाभ ले सकेंगे, जिसमें वे एक नए ऑटो टॉपअप फीचर से अपने कार्ड मेट्रो स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर ऑटोमेटिक तरीके से रिचार्ज करा सकेंगे। यह नया स्मार्ट कार्ड ग्राहकों के लिए ‘ऑटोपे’ ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगा जिसे इस उद्देश्य के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बुधवार को बताया कि ‘ऑटोपे’ की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड में ऑटो टॉपअप की सुविधा होगी जब कभी कार्ड की कीमत 100 रुपये से कम रह जाएगी तो ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन प्रवेश गेट पर कार्ड में 200 रुपये की राशि स्वत: क्रेडिट हो जाएगी। ऑटोपे से टॉपअप वैल्यू ग्राहकों के लिंक किए कार्ड या बैंक से अगले कार्य दिवस में ऑटो डेबिट हो जाएगी।







