Sunday, March 23, 2025
Homeउत्तर प्रदेशट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

महराजगंज: शुक्रवार को भाजपा विधायक बजरंग बहादुर ¨सह ने 98 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल वितरित किया। जिसमें ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के साथ ही सभी वर्गों के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका जनता को लाभ लेना चाहिए। ट्राई साइकिल से दिव्यांग जनों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार देश का विकास चाहती हैं। इसी लक्ष्य पर वह काम भी कर रही हैं। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय, ¨सटू ¨सह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राघवेंद्र तिवारी, डब्बू ¨सह, मधुर ¨सह, विजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from UP News |Hindi News | Breaking News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading