
महराजगंज। पकड़ी दीक्षित के ग्राम प्रधान व प्रधानसंघ ब्लॉक अध्यक्ष गणेश कुमार पाण्डेय को पड़ोसी गाँव पारस खुर्द के कुछ मनचले युवकों ने मार कर लहूलुहान कर दिया है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
ग्राम सभा के प्राईमरी विद्यालय मे बने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर गाँव के युवकों का हाल जानने पहुँचे प्रधान को बगल के ही गाँव के कुछ मनचले युवकों द्वारा मारने पर पूरे गाँव मे सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुँचे श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष व उनकी टीम ने हालात पर काबू पा लिया हैं।वही ग्राम प्रधान गणेश पाण्डेय को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईलाज के लिए लाया गया है। मार-पीट में प्रधान को गंभीर चोट लगी है।सूत्रों के मुताबिक हमला करने वाले व्यक्तियों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया है। ख़बर लिखे जाने तक हमले का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि प्रधान पकड़ी दीक्षित और पारसा खुर्द के बॉर्डर पर बने क्वॉरेंटाइन सेंटर का हाल जानने पहुँचे थे।हाल ही में जिले में बनाये गए निगरानी समितियों का सदस्य ग्राम प्रधान को भी बनाया गया है।






