औरैया में भीषण सड़क हादसा, 24 मजदूरों की मौत

कोरोना संकट और लॉकडाउन प्रवासी मजदूरों के लिए काल बन गया है

कोरोना संकट और लॉकडाउन प्रवासी मजदूरों के लिए काल बन गया है। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर किसी तरह अपनी जिंदगी बचाने के लिए घरों की ओर लौट रहे हैं, मगर बदनसीबी ऐसी कि काफी संख्या में हादसों का भी शिकार हो रहे हैं। प्रवासी कामगार मजदूरों के सामने बड़ी संकट आन खड़ी हुई है। लॉकडाउन में आमदनी के सारे रास्ते बंद हैं, जिसकी वजह से शहरों में उनका जीना मुश्किल हो गया है। हजारों मजदूर पैदल या फिर किसी तरह ट्रकों में लदकर घरों की ओर लौट रहे हैं। मगर पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग सड़क हादसों में बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत हुई है। आज यानी शनिवार की सुबह यूपी के औरैया में सड़क हादसे में करीब 24 मजदूरों की जानें चली गईं।

यूपी के औरैया में 24 मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के हुए भीषण हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। सभी श्रमिक एक ट्रक और ट्राले में सवार थे। दिल्ली-कानपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 36 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img