ट्रैक्टर चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने ली ऑटो चालक की जान, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

परतावल महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि ऑटो में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक को रोकने पहुंचे वीरेन्द्र (55) के दोनों पैरों पर उसने ट्रैक्टर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वीरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, भिटौली थाना क्षेत्र के चौपरिया निवासी वीरेन्द्र ऑटो में सवारी लेकर परतावल-पुरैना मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पकड़ी दीक्षित गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वीरेन्द्र ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उनके दोनों पैरों पर पहिया चढ़ा दिया और भाग निकला। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल ऑटो चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर सीएचसी परतावल पहुंच गए। परतावल चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह की सूचना पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वीरेन्द्र अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, एक बेटी की शादी भी होनी बाकी थी। परिवार की आजीविका का सहारा छिनने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि परतावल-पुरैना मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भिटौली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

टेम्पो हादसे में भारत-नेपाल के छह लोग गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

महराजगंज। सड़क पर दौड़ रहा टेम्पो अचानक हादसे का...

सिसवा बाजार के विकास को लगेंगे पंख, 25 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

सिसवा बाजार (महराजगंज)। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के...

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

Topics

टेम्पो हादसे में भारत-नेपाल के छह लोग गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

महराजगंज। सड़क पर दौड़ रहा टेम्पो अचानक हादसे का...

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के...

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img