आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के टोला कांटी में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पीछे आम के बागीचे में 17 वर्षीय किशोर का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान रिंकेश के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बेटे का शव देखकर मां मीरा बदहवास हो गईं। परिवार में चीख-पुकार मच गई।

रिंकेश नगर पंचायत पनियरा स्थित एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की रात वह रोज की तरह खाना खाने के बाद घर में सो गया था। देर रात करीब तीन बजे मां मीरा की नींद खुली तो रिंकेश अपने बिस्तर पर नहीं मिला। काफी तलाश के बाद जब वह घर के पीछे आम के बागीचे में पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में किशोर को फंदे से नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकेश सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता गंगा पासवान की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मां मीरा गृहिणी हैं। दो भाई हैदराबाद में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि चार भाई गांव में ही रहते हैं। सबसे छोटे बेटे की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। किशोर की मौत के कारणों को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि परिजनों ने किसी घरेलू विवाद की बात से इनकार किया है। आखिर किन परिस्थितियों में किशोर की मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

Topics

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img