निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया के सिवान में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर रविवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने वाहन को थाने में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 नवंबर को बैठवलिया गांव के सिवान में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली। सूचना पर निचलौल पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मिट्टी लदी न्यू हॉलैंड 3032 ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की।
बरामद ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर यूपी 56 एएच 0743 है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता, कांस्टेबल रामआशीष यादव, विकास यादव और लेखपाल मनीष पटेल शामिल रहे।






